Monday, 7 September 2020

School College Reopening News: शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कहा- अब हम स्कूल-कॉलेज खोलने के लिए तैयार हैं

School College Reopening Latest News: देश में कोरोना का कहर जारी है लेकिन अब भारत अनलॉक 4.0 में पहुंच चुका है. अनलॉक की प्रक्रिया में बस, ट्रेन, मेट्रो, के साथ साथ धार्मिक स्थल भी खोले जा रहै हैं. कोरोना की वजह से देश में मार्च के आखिरी सप्ताह से स्कूल कॉलेज (School College News) बंद हैं जिसकी वजह से छात्रों की पढ़ाई का बहुत नुकसान हो चुका है और अब हर कोई स्कूल खुलने का इंतजार कर रहा है. 



हालांकि अभी देश में जिस तरह से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए केंद्र सकार ने स्कूल कॉलेज को 30 सितंबर तक बंद रखने के आदेश दिए हैं. माना जा रहा था कि केंद्र की तरफ से अनलॉक 4.0 की गाइडलाइन के साथ ही एक सितंबर से देश में स्कूल खोले जाएंगे लेकिन तेजी से केस आने के बाद स्कूल खोलने पर रोक लगा दी है. लेकिन केंद्र सरकार ने 11वी 12वीं के छात्रों को अपनी मर्जी से 21 सितंबर से स्कूल जानें की इजाजत दे दी है. 

इस बीच स्कूल कॉलेज खोलने को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने एक बड़ा बयान दिया है. शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम राज्य में स्कूल खोलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं बस हमें केंद्र सरकार की इजाजत और गाइडलाइन का इंतजार है

उन्होंने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर राज्य सरकार ने अपनी तरफ से तैयारियां पूरी कर ली हैं और अगर केंद्र सरकार की तरफ से इजाजत मिलती है तो हम तुरंत स्कूल खोल देंगे. बंद के दौरान ऑनलाइन शिक्षा पद्धति को लेकर उन्होंने कहा कि हमने राज्य में ऑनलाइन पढ़ाई की सभी व्यवस्थाएं की हैं लेकिन इस तरह से पढ़ाई ऑफलाइन के मुकाबले कहीं कम कारगर है.


Labels: ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home